कॉलेज क्लर्क : बेटा ये फार्म तुमने गलत भरा है। यहाँ एड्रेस नहीं अपना नाम लिखना था।
लड़का : विकास पुरी मेरा नाम ही है सर। एड्रेस नहीं।
क्लर्क : अच्छा-अच्छा....और पिता का नाम ?
लड़का : जी, उनका नाम जनक पुरी है।
क्लर्क : और दादाजी का नाम ?
लड़का : त्रिलोक पुरी।
क्लर्क : हे भगवान! अच्छा बेटा अपनी माँ का नाम भी बता दो।
लड़का : उनका नाम, माया पुरी है सर।
क्लर्क : तुम मजाक तो नहीं कर रहे ? अच्छा ये बोलो कि, तुम्हारे एडमीशन के लिए तुम्हारे अभिभावक के रूप में कोई साथ आया है ?
लड़का : जी, मेरे बड़े भाई और मेरी दीदी आई हैं।
क्लर्क (बड़े भाई और दीदी से) : आपका नाम ?
बड़ा भाई : गोविंद पुरी।
दीदी : सीमा पुरी।
क्लर्क : अच्छा ये बताओ कि, रहते कहाँ हो ?
लड़का : मंगोल पुरी।
क्लर्क : चाचा का नाम ?
लड़का : चाणक्य पुरी।
क्लर्क : अब आखिर में अपने किसी जिगरी दोस्त का नाम और बता दे बेटा ?
लड़का : उसके माता-पिता की इंटरकास्ट मैरिज है इसलिए उस दोस्त का नाम जहाँगीर पुरी है।
अच्छा लगा हिंदी में पोस्ट देख कर।
Downvoting a post can decrease pending rewards and make it less visible. Common reasons:
Submit