किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन पर Youtube को PiP मोड में ऐसे चलायें

in technical •  7 years ago 

अगर आप PiP सुनकर कन्फ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता देते हैं कि यह पिक्चर-इन-पिक्चर मोड है।
9d26ace11d06080cb01141b051db38da.png
अगर हम PiP यानी पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की चर्चा करें तो यह एंड्राइड Oreo का सबसे बड़ा हाईलाइट है। यह मोड उस समय सबसे अधिक काम आता है जब आप कोई विडियो देख रहे हों और उसी समय आपको किसी टेक्स्ट का रिप्लाई करना हो। यानी आप एक ही समय में विडियो देखते हुए किसी अन्य को टेक्स्ट आदि भी कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप Youtube पर ऐसा करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले बता दें कि यह Red सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ देशों में ही उपलब्ध है। हालाँकि इस PiP मोड को आप किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन पर कुछ इस तरह से चला सकते हैं। हालाँकि इसके लिए आपके पास एक इंस्टेंट मैसेंजर यानी टेलीग्राम होना चाहिए।
आपको सबसे पहले टेलीग्राम पर साइन-इन करना होगा, इसके बाद आप यहाँ उपलब्ध YouTube Bots के लिए सर्च करें।
9d26ace11d06080cb01141b051db38da.png
अब जैसे ही यह आपको मिल जाता है तो आपको यहाँ स्टार्ट पर क्लिक करना होगा, और उसके बाद ‘कनेक्ट माय अकाउंट’ पर जाकर जो कि ऑप्शनल है, कुछ स्टेप्स को फ़ॉलो करना होगा। और जैसे ही आप इस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं, आपको एक मैसेज आएगा जो आपको टेलीग्राम के अंदर ही YouTube चैनल के फ्रेश विडियो दिखाने को लेकर होगा।
f4e2867fcccb128c614dd40f73c27a26.png
अब आपको यहाँ महज यही करना है कि किसी भी विडियो के लिए @YouTube लिखकर उस विडियो लिखना है और खोजना है। उदाहरण के लिए अगर आपको अरिजीत सिंह का कोई विडियो खोजना है तो आपको @YouTube Arijit Singh Songs लिखना होगा। इसके बाद Bot के माध्यम से आपको कई विडियो दिखाई देने लगेंगे। आप अपनी पसंद के किसी भी विडियो का चुनाव करने यहाँ खोज कर सकते हैं।
1b0cfe2854c4b65a27809837e67f1ed8.png
अब जैसे ही आप इस विडियो के थंबनेल पर क्लिक करेंगे तो विडियो चलना शुरू कर देगा। और ये विडियो स्क्रीन के नीचे चलेगा। यानी आधी स्क्रीन पर आपको विडियो दिखाई देगा, और आधी पर आप चैट जारी रख सकते हैं।
बस महज इतना करने से आप PiP मोड को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। और लुत्फ़ उठा सकते हैं, एक ही स्क्रीन पर एक ही समय में विडियो और चैट का मज़ा। हालाँकि हमने यहाँ स्क्रीन शॉट नहीं लगाये हैं। लेकिन फिर भी आप आसानी से इसे समझ सकते हैं, क्योंकि आपको महज अपने फ़ोन में टेलीग्राम का इस्तेमाल करने ऐसा करना होगा, जो एक बड़ा ही आसान सा मेथड है।

Authors get paid when people like you upvote their post.
If you enjoyed what you read here, create your account today and start earning FREE STEEM!
Sort Order:  

Hi! I am a robot. I just upvoted you! I found similar content that readers might be interested in:
http://www.bgr.in/hi/apps/how-to-use-pip-mode-in-youtube-telegram-tech-news-in-hindi/