नमस्ते मित्रो ,मै @techsoulai इंडिया से हूँ। मित्रों मै आप लोगों को आज दिनांक 24.10.2023 को बिताये गए दिन का डायरी गेम प्रस्तुत करने जा रहा हूँ।
मित्रो आज मुझे दशहरे की छुट्टी थी। तो, मेरा दिन रोज की तरह ही शुरू शुरू हुआ। मैंने आज अपना सुबह का रूटीन वर्क जल्दही ,पूरा किया। आज दसहरा होने के कारन आज मुझे पूजा इत्यादि के लिए समय देना था। मित्रो दसहरा पूरे भारत में मनाया जाता है। हमारे यहाँ महाराष्ट्र में दसहरा को एक विशिष्ट महत्व प्राप्त है। दसहरा साढ़ेतीन मुहूर्तो में एक माना जाता है। आज के दिन कोई भी काम करने के लिए मुहूर्त की जरुरत नहीं है। दशहरा एक सबसे बड़ा मुहूर्त है।
आज के इस विशेष दिवस के बारे में दो मान्यताए देखने को मिलती है। एक यह है की आज के दिन भगवान राम ने अत्याचारी रावण पर विजय प्राप्त की थी ,और सभी जनमानस को अत्याचारी रावण से छुड़ाया था। भगवा राम के इस विजय की याद में विजयोत्सव मनाया जाता है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के काल में इसी दशहरे के दिन युद्ध की नई योजनाएँ बनाई जाती थी। और सीमोउलंघन किया जाता था। आज के दिन सभी लोग किसान से लेकर व्यापारी ,कारखानदार तक सभी लोग अपना व्यावसाय बंद करके आपने आवश्यक हत्यारोंकी ,पूजा करते है। जैसे किसान अपने हल और अपने आवश्यक औज़ार की पूजा करता है। व्यापारी अपने आपने तिजोरी लेखन सामग्री की पूजा करता है। वैसेही बड़े कम्पनी के मालिक अपनी बड़ी मशनरी की पूजा करते है। मित्रो ,इसके पीछे की भावनाए समझना बहुत महत्वपूर्ण है ,जो किसान अपने हल से सालभर मेहनत करता है ,व्यापारी ,कम्पनी वाले सभी अपने औजारों के प्रति अपनी कृतग्यता व्यक्त करते है ,मित्रो हमारे संस्कृति में सभी जिव निर्जीव वस्तुओं के प्रति कृतग्यता व्यक्त की जाती है।
और दूसरा महत्व है ,आज के दिन माँ दुर्गा जी ने महिषासुर के साथ युध्द करके उसे हराया था और उसके चंगुल से देवता और पृथ्वी को बचाया था । याने बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। मित्रों मैंने अपना पूजा विधि आज बढ़े शांति के साथ पूरी की।
आज हमारे यहां मीठा भोजन होता है। आज मेरी पत्नी ने बहुत सुन्दर बासुंदी पूरी का भोजन तैयार किया था ,भोजन बढ़ा स्वादिष्ट था। पूजा के बाद हमने भोजन किया ,और थोड़ा आराम करने के बाद साढ़े छे बजे हम लोग हमारे घर के नजदीक नवरात्रोंत्सव का पंडाल था ,उसी माँ देवी का दर्शन लेने के लिए वहा गए।
माँ देवी की मूर्ति बहुत आकर्षक और तेजस्वी थी।वहां पर मूर्ति विसर्जन की तैयारी चल रही थी। हमने दर्शन लिया ,और मार्किट में घूमकर आठ बजे घर वापस आ गए। आज का दिन बहुत आनंदमय और आध्यात्मिकता से भरा बिता ,मित्रो मेरी डायरी पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। .........
Photos captured by | @techsoulai |
---|---|
Location | Panvel navi Mumbai ,Maharashtra , India |
Camera Device | Vivo Y20G |
I hope you like this | Thanks for reading. You are all welcome.... |
I invite : @goodybest @wilmer1988 @heriadi